बांदा: छोटा पुरवा गांव के दंपति ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक व्यक्ति पर ट्रैक्टर से सब्जी की फसल उजाड़ने का आरोप लगाया
Banda, Banda | Mar 24, 2025 बांदा के मटौंध क्षेत्र के छोटा पुरवा गांव के निवासी दंपति सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर इन्होंने गांव के निवासी राजकुमार नाम के व्यक्ति के द्वारा सब्जी की फसल उजाड़ने का आरोप लगाते हुए DM को शिकायती पत्र दिया।शिकायती पत्र लेकर पहुंचे सरन ने बताया कि मेरे गांव का रहने वाला राजकुमार ट्रैक्टर से बालू का अवैध खनन करता है और हमारी सब्जी की फसल उजाड़ देता है।