बांदा: समय से पहले गर्मी पड़ने के चलते गेहूं की फसलों को हो रहा है नुकसान, गेंहू की पैदावार पर पड़ेगा असर #Jansamasya
Banda, Banda | Mar 24, 2025 मौसम मे अचानक से बदलाव हुआ है व तेज धूप निकलने से गर्मी पड़ने लगी है। ऐसे में गेहूं की उपज पर इसका प्रभाव पड़ेगा। किसानों ने बताया तेज धूप निकलने से गेहूं की फसल पकने लगी है और दाना कमजोर हैं। जिसके चलते उपज कम होगी। वही जिला कृषि अधिकारी ने भी किसानों से अपील की है कि अगर उनकी गेहूं की फसल पछेती है तो अभी एक बार सिंचाई कर दें जिससे उत्पादन पर कम असर पड़ेगा।