अमरोहा: लोकसभा चुनाव को लेकर अमरोहा पुलिस तैयारी में जुटी, नगर कोतवाली क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
Amroha, Amroha | Apr 1, 2024 अमरोहा लोकसभा में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए अमरोहा पुलिस तैयारी में जुट गई है। आज नगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। अमरोहा एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज अमरोहा नगर पुलिस ने सभी मतदान केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं ।