चाचौड़ा: चाचौड़ा NH-46 पर सूफी सिंगर समरजीत रंधावा की गाड़ी में मिलावटी डीजल, उपभोक्ता फोरम ने लगाया ₹50000 का जुर्माना
गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 के खटकीय पर 27 जुलाई 2024 को मुंबई से कानपुर जा रही सूफी सिंगर समरजीत रंधावा की गाड़ी में संतोष मीणा पेट्रोल पंप पर पानी मिला डीजल डाला था उनकी गाड़ी खराब हुई थी। कलेक्टर ने तत्कालीन समय पंप को सील कर कर सैंपल लिए थे। 6 मई को अधिवक्ता ने बताया, गुना उपभोक्ता फोरम ने 5, मईको ₹50000 भुगतान का आदेश दिया है।