पिपरई: केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ने ₹7 करोड़ के हाईलेवल पुल का किया उद्घाटन, अब सालभर सफर रहेगा आसान
केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को सुबह लगभग 11:30 बजे पिपरई मार्ग पर ओर नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया। करीब 120 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण 7 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से किया गया है। पुल के शुरू होने से मुंगावली, पिपरई और अशोकनगर के बीच अब सालभर निर्बाध यातायात संभव हो सकेगा।