मिर्ज़ापुर: तिलठी गांव के पास सड़क पार कर रहे 8 वर्षीय बालक को कार ने मारी टक्कर, मंडलीय अस्पताल में किया गया भर्ती
चिल्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव के पास सड़क क्रॉस कर रहे 8 वर्षीय बालक को कार ने टक्कर मार दिया। इस टक्कर में तिलठी गांव निवासी सुनील यादव का 8 वर्षीय पुत्र मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया। मयंक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।