मिर्ज़ापुर: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मिर्जापुर शाखा के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर और गुलाल
स्टेशन रोड स्थित एक लान में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मिर्जापुर शाखा का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव रहीं। होली मिलन समारोह में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों ने फगुआ गीत प्रस्तुत किया।