हाथरस: पशुओं के लिए चारा कूटते समय एक महिला के हाथ की उंगली पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाए
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव गुबरारी में पशुओं के लिए चारा कूटते समय एक महिला राजेश देवी पत्नी रामलाल के हाथ की उंगली पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा महिला को आनन फानन में उपचार के लिए जनपद हाथरस के खिलाफ अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया।