HPCA के स्थापना दिवस पर Kullu में खास कार्यक्रम, KDCA अध्यक्ष दानवेन्दर सिंह ने गिनाईं क्रिकेट की उपलब्धियां
कुल्लू में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर KDCA कुल्लू क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेन्दर सिंह ने HPCA के सफर, हिमाचल में महिला और पुरुष क्रिकेट की बढ़ती उपलब्धियों और कुल्लू से उभर रही युवा क्रिकेट प्रतिभाओं की जानकारी दी। स्थापना दिवस के अवसर पर कुल्लू के ऐतिहासिक मैदान में लड्डू बांटे गए। आने वाले दिनों में रक्तदान, सफाई अभियान, अस्पताल में फल वितरण और क्रिकेट मैच सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Kullu, Kullu | Sep 29, 2026