मंडला: गुरारखेड़ा में नर्मदा तट पर रेत परिवहन का ग्रामीणों ने किया विरोध, नदी में पुराई कर डंपरों से ढुलाई जारी
Mandla, Mandla | Apr 15, 2026 गुरारखेड़ा में रेत ठेकेदार की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार नदी के बीच में मिट्टी और बालू की पुराई कर रास्ता तैयार कर रहा है और उसी मार्ग से डंपरों के जरिए रेत का परिवहन किया जा रहा है। बुधवार 12 बजे ग्रामीणों ने इस कार्य का विरोध करते हुए बताया कि उन्हें पहले सडक़ और घाट निर्माण का आश्वासन दिया गया था।