सरधना: कालंद चुंगी पर टूटा नाला हादसों को दे रहा न्योता, नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से लोगों में रोष
सरधना में नगर पालिका परिषद की लापरवाही एक बार फिर आम जनता की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। कस्बे के मोहल्ला कमरा नवाबान स्थित कालंद चुंगी के पास मुख्य मार्ग पर बीते कई दिनों से खुला नाला स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर पिछले सप्ताह एक वाहन गहरे गड्ढे में गिर गया था,