लैलूंगा: ओडिशा से लखनऊ जा रहा गांजे का खेप लैलूंगा में पुलिस ने दबोचा, महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार
लैलूंगा पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत ओडिशा से लखनऊ गांजा ले जा रहे एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चार किलो 108 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो जब्त की गई। कुल जब्ती करीब दस लाख रुपये की है।