रामपुर: प्रतिबंधित कोडीन सीरप की 1800 शीशियों के साथ 3 तस्कर किए गए गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Oct 5, 2026 सोमवार को दोपहर एक बजे रामपुर के थाना गंज पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम नानकार बाईपास स्थित खंडर से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 6 कट्टों में रखी प्रतिबंधित नशे की सीरप की 1800 शीशियां और ₹7,300 नगद बरामद हुए है ।