जांजगीर: अनंत विहार कॉलोनी में सूने मकान से लाखों के गहने और नकदी चोरी, सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज
जांजगीर के अनंत विहार कॉलोनी में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 4 से 5 लाख रुपए के गहने और नकदी पार कर दी। बताया जा रहा है कि मकान मालिक शिक्षक परिवार के साथ शादी समारोह में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब परिवार लौटा तो घर का सामान बिखरा मिला।