बहरोड़: काटूबास में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के पिता की 17वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Behror, Alwar | Jun 16, 2026 विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के पिता स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार की 17वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को दोपहर बारह बजे बहरोड़ क्षेत्र के काठूबास गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कांग्रेस पदाधिकारियों तथा क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।