शाहजहांपुर: अवैध पेट्रोल पंप पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, डिस्पेंसिंग यूनिट सील; टैंकों में मिला 300 लीटर पेट्रोल और 100 लीटर डीजल
शाहजहांपुर। भांवलखेड़ा ब्लॉक के डींगुरपुर अर्सलानी गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित पेट्रोल पंप पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम को मौके पर बिना लाइसेंस पेट्रोल-डीजल की बिक्री होती मिली। जांच के दौरान परिसर में दो भूमिगत टैंक मिले, जिनमें करीब 300 लीटर पेट्रोल और 100 लीटर डीजल भरा था। मौके पर रेट लिस्ट और स्टॉक बोर्ड भी नहीं