कौआकोल: कौआकोल बाजार में चला बुलडोजर, हटाया गया अवैध अतिक्रमण
कौआकोल प्रखंड के मुख्य बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जेपी चौक से आश्रम मोड़ तक फैले अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन के अनुसार, बाजार में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।