वारासिवनी: नौकरी का लालच, लाखों का खेल! 90 लाख की कथित ठगी से वारासिवनी में सनसनी
नौकरी दिलाने के नाम पर 80 से 90 लाख रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। ब्रजकिशोर ठाकरे ने सुमित वृषिक के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। आरोप है कि सरकारी व आउटसोर्स नौकरी का झांसा देकर युवाओं से रकम ली गई, लेकिन नौकरी नहीं मिली। शिकायतकर्ता ने करीब 40 लाख रुपए अपनी ओर से लौटाने का दावा किया है। पुलिस से बैंक लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर एफआईआर क