ऊंचाहार: मातादीन का पुरवा कंदराँवां गाँव में दबंगों ने तीन लोगों को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मातादीन का पुरवा कंदराँवां गाँव में शुक्रवार की शाम, खेत में पड़ी लकड़ी उठाने की बात पर हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया, गाँव निवासी बजरंगी पाल पर उनके ही सगे भाई ने परिवार सहित मिलकर लाठी डंडे से हमला कर दिया, बीच बचाव करने आई पत्नी विधावती व बहू शोभा को मारा पीटा, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, पुलिस जांच कर रही है।