फारबिसगंज: झीगली चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के झीगली चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दि, जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है.