सिकंदराराऊ: गोपालपुर के तालाब में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, मृतक कासगंज जिले के ढोलना का निकला
सिकंदरा राऊ थाना क्षेत्र के गोपालपुर के तालाब में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला था। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और उसकी शिनाख्त पड़ताल में जुटी हुई थी। युवक के शव की पहचान कासगंज जिले के ढोलना के अखिलेश कुमार के रूप में हुई है जो मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है।