गुण्डरदेही: गुण्डरदेही की सियासत में जुबानी जंग! विधायक कुंवर सिंह निषाद और युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन राजपूत की बातचीत वायरल
गुण्डरदेही विधानसभा की राजनीति में इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक बातचीत को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद और अर्जुन्दा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन राजपूत के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही आरोप है कि बातचीत के दौरान विधायक की ओर से नवीन राजपूत के प्रति तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।