बीकानेर: बीछवाल क्षेत्र में लूट, बदमाशों ने मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीना
बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को रोककर मारपीट की और चाकू की नोक पर नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, परिवादी गुलाम दस्तीगर पुत्र यासीन खां, निवासी मोहल्ला नगरान ने मामला दर्ज कराया है। घटना 2 मई की शाम करीब सात बजे धमड़ कांटे के पास पुल के सामने हुई। रिपोर्ट में बताया गया कि चार-पांच