डेहरी: लोकसभा चुनाव को लेकर स्पेशल ड्राइव के दौरान फरार चल रहे 19 आरोपियों को डेहरी सहित विभिन्न जगहों से पुलिस ने किया अरेस्ट
Dehri, Rohtas | May 24, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतास पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्र में स्पेशल ड्राइव चला रही है इसी कड़ी में विशेष छापेमारी अभियान के क्रम में डेहरी सहित विभिन्न इलाके से फरार चल रहे 19 आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है SP के मुताबिक ड्राइव के दौरान 112 लीटर देसी शराब बरामद की गई है वही 880 वाहनों से जांच के क्रम में 5 लाख 16 000 का जुर्माना किया गया