डेहरी: थाने चौक पर शिवगंज मध्य विद्यालय की छात्राओं ने रंगोली बना लोगो को लिया मतदान के लिए जागरूक ।
Dehri, Rohtas | May 22, 2024 डेहरी के थाने चौक पर आज मध्य विद्यालय शिवगंज की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया की लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए उत्कृष्ट राजकीय कृत मध्य विद्यालय शिवगंज के बाल सांसदों के द्वारा विनम्र आग्रह करते हुए मतदाताओं से 1 जून 2024 को अपने मत का प्रयोग करने के लिए निवेदन किया गया ।