धनवार: विद्यालय में ब्रेन हंट ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित
घोड़थम्भा स्थित गुरुकुल शिक्षालय के विद्यार्थियों ने वर्ष 2025 में हिन्दुस्तान अखबार द्वारा आयोजित ब्रेन हंट ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विद्यालय से शामिल सभी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।