अनूपपुर: चूकन में खेत पर बरगद के पेड़ से फंदे पर लटका मिला किसान का शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुकान में गुरुवार को एक किसान का शव खेत में बरगद के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नेमकरण गुप्ता (58 वर्ष) पिता बालकरण गुप्ता, निवासी ग्राम चुकान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक के भतीजे अमन गुप्ता ने थाना पहुंचकर सूचना दी कि नेमकरण गुप्ता गुरुवार को फांसी लगा लिया ।