कोल: तुर्कमानगेट में टैम्पो चालक को पुरानी कहासुनी के चलते आधा दर्जन दबंगों ने की मारपीट, घायल को अस्पताल पहुँचाया गया
Koil, Aligarh | Mar 2, 2025 दरअसल पूरी घटना थाना सासनीगेट इलाके के तुर्कमान गेट की है जहां टेंपो में सवार टेंपो चालक को पुरानी कहासुनी को लेकर करीब आधा दर्जन दबंगो ने बेरहमी से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घायल चालक के परिवार और घायल ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।इधर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा और मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।