कोल: रामघाट रोड पर पूर्व सांसद ने शहर में सफाई और पानी की समस्या को लेकर उठाए सवाल, भूख हड़ताल की दी चेतावनी
Koil, Aligarh | Mar 2, 2025 अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर शहर में हो रही गंदगी,गंदे पानी की समस्या और लाइट व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। चौधरी विजेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि रमजान का महीना लग चुका है और होली का त्यौहार है।