कोल: रसलगंज में नि:शुल्क कोचिंग से 141 छात्रों ने UPPCS फ्री परीक्षा में हासिल की सफलता
Koil, Aligarh | Mar 2, 2025 अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के रसलगंज क्षेत्र स्थित मालवीय पुस्तकालय में संचालित सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका कोचिंग सेंटर के 141 छात्रों ने यूपीपीसीएस 2024 की प्रारंभिक की परीक्षा में सफलता हासिल की है।खास बात यह है कि यह कोचिंग निशुल्क है और इसे 2018 में तत्कालीन एसडीएम पंकज जी वर्मा द्वारा शुरू किया गया था।