कोल: हरदुआगंज में युवक ने युवती को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, दूल्हा को वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वाया
Koil, Aligarh | Mar 2, 2025 थाना हरदुआगंज इलाके से एक मामला सामने आया है। जहां एक युवक के द्वारा युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल किया जा रहा था। इधर युवती की बारात आने से पहले युवक के द्वारा दूल्हा को उसकी अश्लील वीडियो दिखा दी गई। जिसके बाद दूल्हे ने रिश्ता तोड़ दिया।युवती के परिजनों ने आरोपी युवक व उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा लिखवाया।