विदिशा नगर: गोकुलधाम फेस वन में सुविधाओं का संकट, कॉलोनाइजर पर एफआईआर की तैयारी
विदिशा की गोकुलधाम फेस वन कॉलोनी के रहवासी एक बार फिर मंगलवार दोपहर 12 बजे अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी बसाए जाने के कई साल बाद भी सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनाइजर उमाशंकर दुबे ने सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन आज तक कोई व्यवस्था नहीं हुई।