परबत्ता: श्री चतुर्भुजी दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा पिंडी पर विराजित, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
शुक्रवार शाम बिशौनी के प्राचीन सिद्धपीठ श्री चतुर्भुजी दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा को पिंडी पर विराजित कर मंदिर पट खोला गया। पूजा पाठ और आह्वान के बीच श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।