नानपारा: मोतीपुर थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपी को हसुलिया से दबिश देकर किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर मोतीपुर थाने की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक फिरोज आलम पुत्र इदरीश कुमार निवासी हसुलिया को उप निरीक्षक हेमंत कुमार कांस्टेबल ललित कुमार ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस टीम ने न्यायलय भेज दिया है।