नानपारा: मिहींपुरवा पावर हाउस में फाल्ट हुई केवल, क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बने मुसीबत,परेशान लोग
भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। इस भीषण गर्मी के बावजूद विद्युत आपूर्ति भी साथ नहीं दे रही है। मिहीपुरवा पावर हाउस में आज सुबह एक केवल अचानक फाल्ट हो गई। पावर हाउस में लाइन को फाल्ट होने के बाद क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों को बिजली के लिए परेशान होना पड़ रहा है।