नानपारा: मोतीपुर थाने की पुलिस ने सीआरपीसी के मामले में एक आरोपी को घर से दबिश देकर किया गिरफ्तार,भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर मोतीपुर थाने की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तौफीक पुत्र वाहिद निवासी नयापुरवा को उप निरीक्षक तनवीर कांस्टेबल आशुतोष ने सीआरपीसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस टीम ने न्यायलय भेज दिया है।