कोल: श्रावण मास में कांवड़ मार्गों और शिव मंदिरों के पास मांस और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, मीडिया प्रमुख ने किया ऐलान
Koil, Aligarh | Jul 2, 2025 आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा मार्गों और शिव मंदिरों के आसपास मांस और शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। अलीगढ़ में भी इस आदेश का पालन किया जाएगा और कांवड़ रूट पर चलने वाली सभी मांसाहारी दुकानें व शराब की दुकान श्रावण के महीने में पूरी तरह बंद रहेंगी।