ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के देवराव में अधिक शराब पीने से महिला की मौत
पुलिस ने बताया कि एक महिला की अधिक शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है।पुलिस के अनुसार रानी कोल की मौत हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला पिछले तीन दिनों से बिना खाना पीने खाए केवल शराब का सेवन कर रही थी जिससे उसकी मौत हुई है।पुलिस मामले में शुरुवार सुबह 10 बजे से जांच शुरू कर दी है।