गुना नगर: कैंट थाना पुलिस ने चोरी और अवैध शराब के दो मामलों में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
गुना कैंट थाना पुलिस ने चोरी और अवैध शराब के दो मामलों में फरार वारंटी केशव पारदी ग्राम सिंगवासा जिला गुना को गिरफ्तार किया है। 25 मई को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2024 और 2025 में आरोपी पर दो मामले दर्ज हुए थे। जिला न्यायालय की कार्यवाही से फरार रहने पर दो गिरफ्तारी वारंटी जारी थे। 24 मई को सूचना पर गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किया है।