पिड़ावा थाना क्षेत्र में धारदार हथियार के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी रामपाल ने सोमवार शाम 4 बजे बताया कि थाना क्षेत्र के दाता में एक व्यक्ति अवैध धारदार हथियार लेकर घूम रहा था।सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को डिटेन कर थाने लेकर आई।जिसे गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।