उज्जैन शहर: महापौर निगम अध्यक्ष ने की अपील, स्व-गणना से जनगणना होगी सरल, सटीक और पारदर्शी
जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, सटीक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा 16 अप्रैल से स्व गणना की शुरूआत की गई है, जो 30 अप्रैल तक संचालित होगी। इसी क्रम में महापौर मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष कलावती यादव नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने स्व गणना पोर्टल पर स्वयं पंजीयन कर नागरिकों को इस प्रक्रिया में भाग लेने का संदेश दिया।