कान्हाचट्टी: राजपुर पुलिस बनी मानवता की मिसाल
राजपुर पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। थाना प्रभारी रूपेश कुमार और उनकी टीम ने मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर बालेश्वर भुइयां को उनके परिजनों तक पहुंचाया। बताया गया कि बालेश्वर भुइयां भटक गए थे, जिनकी जानकारी पुलिस को मिली। बिना किसी आवेदन और परिवार की सूचना का इंतजार किए पुलिस ने मानवीय पहल दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया।