लोहरदगा: लोहरदगा में जनगणना-2027 को लेकर प्रशिक्षण, उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने कहा- डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन होगा तेज
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार दोपहर करीब 3 बजे समाहरणालय स्थित झारनेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स को दक्ष एवं सशक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणन