तुरकौलिया: एसपी स्वर्ण प्रभात ने रघुनाथपुर व तुरकौलिया थाना कांड के फरार 6 आरोपियों पर ₹14 हजार इनाम की घोषणा की
एसपी स्वर्ण प्रभात ने तुरकौलिया व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के फरार छह आरोपियो पर 14 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। जिसमे बसलगंगा का संजीत कुमार,आकाश साह व हरदिया के देवेन्द्र सहनी पर दो हजार,हत्या के फरार आरोपी सुधीर पर 3 हजार पीपरा थाना क्षेत्र के बंगरी निवासी सुजय पांडेय पर 5 हजार रुपए इनाम की घोषणा हुई है। सूचना देने वालो के नाम को गोपनीय रखा जाएगा।