बाह: कस्बा जैतपुर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव,गंभीर बीमारी से था ग्रसित,पुलिस जांच में जुटी
थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा जैतपुर में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। इस घटना के बारे में जब परिजनों को सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया, बताया गया है कि युवक लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित था, पूरे मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।