सरदारशहर: सरदारशहर के फोगा गांव में जर्जर बिजली पोल और तार बने खतरा, ग्रामीणों में रोष
फोगा गांव में जर्जर बिजली के पोल और पुराने तार ग्रामीणों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पोलों में हर समय करंट रहता है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। मोहित कालवा ने बताया कि अधिशासी और सहायक अभियंता को कई बार शिकायत के बावजूद समस्या हल नहीं हुई।