मेरठ: मेरठ IIMT कॉलेज में छात्रों ने रमजान के दौरान पढ़ी नमाज, FIR दर्ज, हिंदू संगठन कर रहे थे लगातार हंगामा
Meerut, Meerut | Mar 15, 2025 मेरठ के आईआईएमटी कॉलेज में ग्रुप में नमाज पढ़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को हिंदू वादी संगठन के लोग गंगानगर थाने पहुंचे थे, वहां जमकर हंगामा किया था। कहा था-पुलिस हमारी बात सुन नहीं रही है। इसके 72 घंटे बाद शनिवार को पुलिस ने FIR दर्ज की।