मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, ई-रिक्शा सहित लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ नष्ट
Meerut, Meerut | Mar 15, 2025 मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पुराना कमेला राजकन्या इंटर कॉलेज के पास मौजूद स्क्रैप के गोदाम में शनिवार सुबह में भयंकर आग लग गई वही गोदाम के पास पार्किंग में खड़े करीब 100 ई रिक्शा को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया वहीं आग से गोदान में मौजूद लाखों का माल भी जल गया दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया