मेरठ: कंकरखेडा में बाबा साहेब अंबेडकर के बोर्ड पर कालिख पोती, आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
Meerut, Meerut | Mar 15, 2025 मेरठ के पावली खुर्द थाना कंकर खेड़ा में एक गंभीर घटना सामने आई। कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब अंबेडकर के बोर्ड पर कालिख पोत दी।घटना की सूचना मिलते ही आजाद समाज पार्टी के सरधना विधानसभा अध्यक्ष रामकिशोर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ नगर अध्यक्ष सोनवीर सिंह, विधानसभा सचिव मनोज पाल और मुकेश मेंबर भी थे।