पीरटांड: पीरटांड़ में ट्रैक्टर हादसे में चालक की मौत, करंदो नदी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलटा
पीरटांड़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना करंदो नदी के समीप देर रात की बताई जा रही है। शनिवार को 11 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।मृतक की पहचान 30 वर्षीय जीतन कोल्ह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चालक ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया।